सीकर. शहर में राणी सती पुलिस चौकी के सामने स्थित मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को पता चला है कि यह पेशेवर अपराधियों का कारनामा है। क्योंकि जिस तरह से लोहे के औजार से गेट को तोड़ा गया वह अमूमन शातिर चोर ही करते हैं।
चौकी प्रभारी रतनलाल ने बताया कि आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा गश्त को तेज कर दिया है। स्टाफ को पाबंद किया है कि किसी तरह की लापरवाही नहीं हो।
उल्लेखनीय है कि चोरों ने रानीसती चौकी के पास स्थित बालाजी मंदिर एक चाय की दुकान के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। जिस जगह वारदात हुई वह पुलिस चौकी से 20 ही कदम पर है और चौकी से आसानी से दिखाई देती है। इसके बाद भी पुलिस को चोरों की भनक तक नहीं लगी।