- Hindi News
- रोक के बावजूद धड़ल्ले से ले जा रहे बजरी से भरे ओवरलोड ट्रक
रोक के बावजूद धड़ल्ले से ले जा रहे बजरी से भरे ओवरलोड ट्रक
सीकर. प्रशासनकी अनदेखी के चलते रोक के बावजूद सीकर झुंझुनूं जिले के बजरी नाकों से धड़ल्ले से बजरी के ओवरलोड ट्रक ले जाए जा रहे हैं। इसके विरोध में ऑल राजस्थान बजरी ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी सीकर की ओर से आंदोलन करने का एलान किया गया है। अध्यक्ष रामचंद्र बिजारणियां की उपस्थिति में यूनियन पदाधिकारियों ने बैठक की। जिसमें निर्णय किया गया कि प्रशासन की ओर से मंगलवार तक ओवरलोड ट्रकों का नहीं रोका गया तो चक्का जाम कर हड़ताल की जाएगी। बिजारणियां ने बताया कि यूनियन की ओर से इस संबंध में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक, उदयपुरवाटी एसएचओ, सीकर परिवहन अधिकारी माइनिंग अधिकारी को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया गया है। बैठक में रमेश दाधीच, सलीम मंसूरी, प्रेम राम, अशोक जांगिड़, मनोज आिद मौजूद थे।