सालाना उर्स में होंगे कई कार्यक्रम
सीकर. वार्डसंख्या 10 स्थित इस्लामिया स्कूल में सोमवार को हजरत बाबा जुलाल खां का सालाना उर्स होगा। दरगाह के खिदमतगार चिरागुद्दीन अजहरुदीन नारू जावेद खान इस्माइल चिश्ती ने बताया कि सुबह कुरआन खानी असर की नमाज के बाद चादर पेश की जाएगी। इशा की नमाज के बाद महिफले कव्वाली होगी। जिसमें इकबाल और हनीफ कादरी, मुंबई के कव्वाल दिलावर बाबू की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी।