पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न मांगों को लेकर जनसंगठनों का प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर जनसंगठनों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. संयुक्तजन संगठन मंच के बैनर तले सोमवार सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी में एक दर्जन से ज्यादा जनसंगठनों की सभा होगी।। सभा के बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। राज्यसरकार की ओर से जारी नए भूमि अधिग्रहण कानून की प्रतियों को जलाकर विरोध जताया जाएगा। प्रवक्ता किशन पारीक ने बताया कि प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, भारत की जनवादी नौ जवान सभा, एसएफआई, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, भवन निर्माण मजदूर यूनियन, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन, ऑटो रिक्शा चालक यूनियन, जनवादी लेखक संघ आिद संगठन शामिल होंगे।