- Hindi News
- खुशनुमा मौसम में रंगीन फव्वारों के बीच लिया संडे का आनंद
खुशनुमा मौसम में रंगीन फव्वारों के बीच लिया संडे का आनंद
सीकर. शहरमें विकसित हुए पार्कों में लोग खुशनुमा मौसम का आनंद ले रहे हैं। रविवार को भी लोगों ने रामलीला मैदान स्थित पार्क में रंगीन फव्वारों और हरियाली के बीच छुट्टी का आनंद लिया। घूमने आईं युवतियों बच्चों ने इस दौरान रंगीन फव्वारों के बीच फोटो क्लिक किए। वहीं पार्क के बाहर लगे ठेलों और थड़ियों पर फास्ट फूड का आनंद भी लिया। कई लोग इस दौरान पार्क में बने रनिंग ट्रैक पर सेहत बनाते नजर आए।