पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस अफसरों की जांच के लिए बनाई समिति कागजों में

पुलिस अफसरों की जांच के लिए बनाई समिति कागजों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय पुलिस जवाबदेह समिति के संबंध में लोगों को जानकारी ही नहीं है। इसी कारण समिति के पास शिकायतें नहीं भेजी गई। कुछ ही लोग वहां तक शिकायत लेकर पहुंचे।

यहांकर सकते हैं शिकायत

अगरकिसी पुलिस अधिकारी के संबंध में शिकायत करनी है तो आम आदमी जयपुर में जवाबदेह समिति के सामने शिकायत कर सकता है। समिति की ओर से उस शिकायत की जांच की जाएगी।

एक साल बाद जारी किए हैं जिलों के लिए आदेश

समितिके सचिव एडीजी सुधाकर जौहरी ने कुछ दिन पहले इस संबंध में जिला अधिकारियों को आदेश भिजवाया है कि वे शिकायतों को प्रदेश स्तरीय समिति के समक्ष भिजवाएंगे। ये आदेश इस साल 28 अगस्त को जारी किए हैं। जबकि कमेटी पिछले साल सितंबर में बनी थी।

संदीप हुड्‌डा|सीकर.

पुलिसअधिकारियों के खिलाफ आने वाली शिकायतों की जांच के लिए बनाई गई राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेह समिति एक साल से कागजों में ही चल रही है। यहां शिकायतों का निस्तारण होना तो दूर, स्टाफ की नियुक्ति ही नहीं हो पाई है। ऐसे में अगर कोई शिकायत समिति के पास आई भी तो उसे सरकार के पास ही भेजना पड़ा। ऐसे में आम आदमी के पास पुलिस अधिकारियों की शिकायत के लिए कोई प्रावधान नहीं है।

जानकारी के मुताबिक 2007 के पुलिस एक्ट में प्रावधान किया गया था कि पुलिस के उच्च अधिकारियों जैसे एसपी, एएसपी के खिलाफ होने वाली शिकायतों की जांच के लिए एक प्रदेश स्तरीय कमेटी होगी। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इसके अध्यक्ष होंगे और पुलिस के एडीजी इसके सचिव। इसके अलावा तीन सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला होगी। पिछले साल सितंबर में राज्य सरकार ने इस कमेटी का गठन किया था। रिटायर्ड जस्टिस भंवरु खान को इसका अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा वीएन मेहरा, सुनीता सत्यार्थी धर्मवीर कटेवा को सदस्य बनाया गया था। अक्टूबर में इन्होंने ज्वॉइन भी कर लिया था। उसके बाद सरकार ने तो इनके लिए स्टाफ नियुक्त किया और ही कोई सुविधाएं मुहैया करवाईं। इस कारण कमेटी एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं कर पाई। राज्य के बाद जिला स्तरीय कमेटियां बनाने का प्रस्ताव भी था लेकिन उन पर तो विचार ही नहीं हुआ।

^आचारसंहिता के कारण समिति का काम शुरू नहीं हो पाया था। मुझे सचिव नियुक्त किया गया है। सभी कलेक्टर एसपी को इस संबंध में लिख दिया है। अब जो भी शिकायत मिलेगी उसकी जांच करेंगे। लोगों के पास कोई शिकायत है तो वे भेज सक