- Hindi News
- क्वार्टरों में कर्मचारियों के रिश्तेदार मिले रेलवे टीम को
क्वार्टरों में कर्मचारियों के रिश्तेदार मिले रेलवे टीम को
क्वार्टरों में कर्मचारियों के रिश्तेदार मिले रेलवे टीम को
सीकर.रेलवेविजिलेंस टीम ने शुक्रवार को क्वार्टरों का निरीक्षण किया। टीम ने करीब एक दर्जन क्वार्टरों को लेकर पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर में कर्मचारियों के अलावा रिश्तेदारों या अन्य कर्मचारियों के रहने के मामले सामने आए। टीम ने लोगों के बयान लेकर रिपोर्ट तैयार की जो मुख्यालय पेश की जाएगी। इसके बाद टीम ने रामगढ़ शेखावाटी में भी जांच की। टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर एमएस शेखावत सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
सेटके 10 विषयों की अंतिम आंसर-की जारी
सीकर.आरपीएससीने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2013 के विभिन्न विषयों की उत्तर कुंजियों पर मिली आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम संशोधित आंसर-की जारी करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। आयोग ने गुरुवार को 10 विषयों की अंतिम संशोधित आंसर-की जारी की। उपसचिव ईश्वरी दत्त शर्मा के अनुसार आयोग ने इस साल 27 जुलाई को राज्य पात्रता परीक्षा-2013 का आयोजन किया था।