- Hindi News
- हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, तीन घंटे तक नहीं उठाया शव
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, तीन घंटे तक नहीं उठाया शव
सीकर. शराबकारोबार की रंजिश के चलते बुधवार देर रात की गई मोल्यासी के युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने गुरुवार को तीन घंटे तक शव नहीं उठाया गया। एसके अस्पताल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सूचना के बाद भी मामले में गंभीरता नहीं बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में काम में ली गई कैंपर भी बरामद कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक मौल्यासी के महेश पुत्र ईश्वरलाल का बुधवार रात बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए बदमाश अपहरण कर ले गए थे। आरोपियों ने उससे मारपीट की और दोनों पैर तोड़ दिए। उसकी हत्या के बाद शव को भाखरों की ढाणी के पास फेंक गए थे। मामले में महेश के भाई लक्ष्मण ने गांव में ठेका चलाने वाले दुगोली निवासी सवाई सिंह पुत्र मोटाराम, विद्याधर प्रहलाद, धोलपालिया निवासी जगदीश और रणजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शेषपेज | 14
इधर,गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शव उठाने से इंकार कर दिया। पूर्व विधायक पेमाराम भी अस्पताल पहुंच गए। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग अस्पताल में जमा हो गए। काफी समझाइश के बाद भी ये लोग नहीं माने और शव नहीं लिया। मौके पर पहुंचे एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव उठाया। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी प्रहलाद को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक सवाई सिंह गांव में शराब ठेका चलाता है। महेश भी शराब कारोबार से जुड़ा था। इसी कारण उनके बीच रंजिश चल रही थी। गुरुवार रात वह ठेके के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान सवाई सिंह उसके साथियों ने उसका अपहरण कर लिया।
एएसपीने दिया जांच का आश्वासन
परिजनोंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपहरण के तुरंत बाद ही कंट्रोल रूम को सूचना दे दी थी। कई बार फोन करने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपियों ने महेश की हत्या कर दी। इस पर एएसपी ने इसकी जांच करवाने का आश्वासन दिया और कहा कि जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाय