पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर ऑपरेटरों का विरोध प्रदर्शन

कम्प्यूटर ऑपरेटरों का विरोध प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्प्यूटर ऑपरेटरों का विरोध प्रदर्शन

सीकर.मुख्यमंत्रीनिशुल्क दवा योजना के तहत एसके अस्पताल में संविदा पर लगाए गए कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर उन्हें भी आरएमआरएस के माध्यम से लगाने की मांग रखी। ऑपरेटरों का कहना था सात सीनियर कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं, जिनकी विभाग अनदेखी कर रहा है। इस दौरान नरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, छगनलाल, महेंद्र, रमेश कुमार, सुनील राजेंद्र मौजूद थे। इधर सीएमएचओ डॉक्टर बीएल सैनी का कहना है कि आरएमआरएस के जरिए अनुबंधित करने के आदेश जयपुर निदेशालय से भिजवाए गए थे।

व्यापारियोंकी बैठक कल

सीकर.सीकरव्यापार महासंघ जिला किराएदार महासंघ की बैठक शनिवार को शाम चार बजे लक्ष्मी मार्केट स्थित कार्यालय में होगी। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूघजी चौधरी ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

समाजके विकास के लिए हासिल करें शिक्षा : हुसैन

सीकर.मोहल्लाबिसातियान स्थित मदरसा निदा इस्लाम में गुरुवार को बच्चों के लिए तकरीरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जामिया अरबिया दारूल उलूम के प्रिंसीपल मौलाना मोहम्मद हुसैन ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा हासिल कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। मदरसा निदा इस्लाम के प्रिंसीपल मौलाना यूनुस, मौलाना अशद, सचिव हाजी मुश्ताक मौलाना केशर आलम रहीमी ने तकनीकी बालिका शिक्षा पर बल दिया।

बैठकमें छात्रसंघ चुनावों में हार की समीक्षा

सीकर.किसानविद्यार्थी मोर्चा की समीक्षा बैठक गुरुवार को संगठन कार्यालय में हुई। मोर्चे के जिलामहा सचिव जितेन्द्र यादव ने बताया कि बैठक में हालही में हुए कॉलेज छात्रसंघ चुनावों की समीक्षा हुई। जिसमें मोर्चे की हार की जिम्मेदारी संगठन पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ली। बैठक में नरेन्द्र बाटड़, श्रीराम बिजारणियां, ओमप्रकाश बिजारणियां, हरिसिंह आदि मौजूद थे।

रेलवेअधिकारियों ने सुविधाओं पर की चर्चा

सीकर.रेलवेविकास समिति की गुरुवार को स्टेशन पर मीटिंग हुई। मीटिंग में यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर कई सुझावों पर चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान मंडल इंजीनियर सुनील कुमार और सहायक वाणिज्य प्रबंधक एलआर मीणा ने प्लेटफार्म पर रखी हुई निर्माण सामग्री उठाने, पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मीटिंग में एसएस ओपी मीणा, सीनियर सीएम