- Hindi News
- एग्रीकल्चर के लिए पूरी बिजली देने के निर्देश
एग्रीकल्चर के लिए पूरी बिजली देने के निर्देश
सीकर. एग्रीकल्चरके लिए पूरी बिजली देने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में बिजली कंपनियों के चेयरमैन आरजी गुप्ता ने अधिकारियों से कहा है कि एग्रीकल्चर ब्लॉक देने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। अगर कहीं ट्रांसफार्मर बिजली पोल लगाने की जरूरत हो तो वहां पर पहले ही इंतजाम कर लिए जाए। सूत्रों ने बताया कि इस बार सरकार एग्रीकल्चर ब्लॉक सात घंटे देने की तैयारी कर रही है। इसलिए अधिकारियों को पहले से ही इंतजार के लिए कहा गया है। इसके अलावा वीसी में ट्रिपिंग रोकने और ढीले तार कसने के निर्देश जारी किए गए हैं। वीसी में एसई एके गुप्ता एक्सईएन सीताराम पालीवाल आदि मौजूद थे।