पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ लाख के सर्वे से तैयार खाटू के नक्शे में अधिकारियों को ही नहीं मिला मंदिर

नौ लाख के सर्वे से तैयार खाटू के नक्शे में अधिकारियों को ही नहीं मिला मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाटूश्यामजीके विकास के लिए नौ लाख के सर्वे के बाद तैयार नक्शे में अधिकारियों को ही खाटूश्यामजी मंदिर नहीं मिला। करीब 15 मिनट ढूंढ़ने के बाद नक्शे में खाटू मंदिर दिखा। इसी तरह नक्शे में कई चीजें ही दिखाई नहीं गई थी।

गुरुवार को मेला प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बुलाई गई बैठक में तकनीकी अधिकारियों ने सर्वे एजेंसी के नक्शे पर कई सवाल खड़े कर दिए। एजेंसी को नौ लाख रुपए देने से भी इनकार कर दिया गया। अब सर्वे दोबारा करना होगा। दोबारा सर्वे के लिए मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, गिरदावर, ग्राम सेवक पुलिस अन्य स्थानीय लोगों को साथ लेना होगा। बैठक में कुछ अधिकारियों ने यहां तक कह दिया कि एजेंसी के लोगों ने फील्ड में जाए बगैर गूगल से नक्शा उठाकर चस्पा कर दिया है। खाटूश्यामजी मेला क्षेत्र विकास आर्किटेक्ट पीटी सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा के लिए एडीएम भरतलाल मीना की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। नक्शे में एजेंसी ने स्कूल, पुलिस थाना, ग्राम पंचायत मल्टी स्टोरी बिल्डिंग को सही तरीके से नहीं दिखाया। खाटू पदयात्रा का रास्ता भी इस नक्शे में नहीं दिखाया गया था। जबकि एग्रीकल्चर भूमि दर्शा दी गई। बैठक में एडीएम ने कहा कि सभी धर्मशालाएं, सरकारी संस्थानों, निजी होटलों, चौराहों मेले के दौरान लगाई जाने वाली जिकजैक सहित सभी सुविधाओं का नक्शे में विस्तृत स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।

मेला प्राधिकरण जयपुर के सीईओ वीके जैन ने बताया कि खाटूश्यामजी जीणमाता के मेले मेला प्राधिकरण में पंजीकृत किए गए हैं। इन मेलों के लिए आदर्श सुरक्षा योजना बनाई गई हैं जिसमें मुख्य मंदिर, मुख्य मेला क्षेत्र नियंत्रण कक्ष सहित अन्य मुख्य स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मेला प्राधिकरण जयपुर के अधिशाषी अभियंता राकेश भार्गव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई सतपाल सिंह, दांतारामगढ़ एसडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, विकास अधिकारी डॉ.गोपाल सिंह बोचलिया, आरटीओ ओमप्रकाश बुडानिया खाटूश्याम मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

अब 23 को होगी नक्शे को लेकर बैठक

नक्शेको लेकर 23 सितंबर को सुबह 11.30 बजे दोबारा बैठक होगी। बैठक खाटू मंदिर कमेटी कार्यालय में होगी।

क्योंकरवाया जा रहा है सर्वे

नक्शाबनने के बाद खाटू का मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि कहां पर श्रद्धालुओं के लिए सड़कें, पद मार्