पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओबीसी के रिसर्च स्टूडेंट्स को भी फैलोशिप, आवेदन 10 तक

ओबीसी के रिसर्च स्टूडेंट्स को भी फैलोशिप, आवेदन 10 तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | अबओबीसी के रिसर्च स्टूडेंट्स को भी फैलोशिप मिलेगी। इसमें पहले दो साल तक 25 हजार और बाद के दो साल 28 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे। अब तक यह व्यवस्था केवल एससी-एसटी के शोधार्थियों के लिए थी। फैलोशिप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय देगा। 10 फरवरी तक ऑनलाइन मांगे गए हैं। वर्ष 2014 से 2017 तक शोध करने वाले ओबीसी के बेरोजगार विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यूजीसी की वेबसाइट www.ugc.ac.in पर 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।