पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने में पिटाई, एसपी के बंगले पर पहुंच दी शिकायत

थाने में पिटाई, एसपी के बंगले पर पहुंच दी शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िबलखता परिवार

सीकर. चिड़ियाटीबा क्षेत्र के एक परिवार ने रविवार रात एसपी के आवास पर धरना दे दिया। उनका आरोप है कि पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद है। इसी विवाद में उद्योग नगर पुलिस ने उनके विरोधी का पक्ष लेते हुए एक युवक को जबरन थाने में बंद कर दिया। उसकी गिरफ्तारी भी नहीं दिखाई और थाने में मारपीट की। फिलहाल सुनील नाम का यह पीड़ित एसके अस्पताल में भर्ती है। आरोप एसएचओ भी लगाए हैं। बाद में एसपी हैदर अली जैदी ने आश्वासन दिया कि सोमवार को लिखित में शिकायत देने पर एसएचओ स्टाफ से जवाब तलब किया जाएगा।