शर्मा शेखावत का स्वागत
सीकर. राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड संघ शिशु रानोली की ओर से स्काउट गाइड का द्वितीय तृतीय सोपान एवं टोली नायक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें 350 स्काउट, गाइड ने भाग लिया। संघ शिशु रानोली के सचिव रामलाल सिंह आर्य ने बताया कि गजानंद कुमावत की अध्यक्षता में द्वारका प्रसाद शर्मा प्रभारी कमिश्नर स्काउट नयन कंवर शेखावत प्रभारी कमिश्नर गाइड का मंडल कार्यकारिणी सभा में चयन होने पर अभिनंदन किया गया। शिविर में आर्थिक सहयोग देने वालों को प्रतीक चिन्ह दिए गए। इस मौके पर धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शर्मा, उपाध्यक्ष बाबू सिंह बाजौर आदि उपस्थित थे।