- Hindi News
- वार्डों का भ्रमण कर व्यापारी चिन्हित करेंगे समस्याएं
वार्डों का भ्रमण कर व्यापारी चिन्हित करेंगे समस्याएं
सीकर. सीकरविकास मंच की बैठक रविवार को संरक्षक आगा खां गौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के व्यापारियों को पूर्वाग्रहपूर्वक परेशान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही मंच की मोहल्ला विकास एवं सद्भावना कमेटियों का गठन करने प्रति सप्ताह एक से दो वार्डों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान का सामूहिक प्रयास किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान चंद्रभान गोयल, रामचंद्र चौधरी, सुनील सहल, प्रदीप पारीक, जयंत खींचड़, अनिल शर्मा दिनेश जाखड़ सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।