डांडिया का कार्यक्रम 28 को
सीकर. युवाजागृति संस्थान, विद्याश्रम भारत भारती पब्लिक स्कूल सामाजिक जनसेवा संस्थान की ओर से 28 सितंबर को शाम सात बजे डांडिया का कार्यक्रम होगा। जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज पंसारी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पंजीकरण जारी है। डांडिया का प्रशिक्षण विद्याश्रम भारत भारती पब्लिक स्कूल पोलो ग्राउंड पर सुबह आठ से नौ बजे तक दिया जाएगा। इधर युवा जागृति संस्थान की महासचिव मंजू लाटा ने बताया कि स्कूल में सोमवार को नारी सशक्तिकरण सप्ताह का आयोजन होगा। जिसके तहत अंतरविद्यालय प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन संभाषण प्रतियोगिता होगी।