- Hindi News
- बकरी चुराने वाला गैंग सक्रिय, दो गिरफ्तार
बकरी चुराने वाला गैंग सक्रिय, दो गिरफ्तार
रैवासा. रानोलीपुलिस ने रविवार को बकरियां चोरी कर सीकर मंडी में बेचने के गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी जीणमाता इलाके से बकरियां चोरी कर सीकर मंडी में बेचते थे। दोनों युवक सीकर के वार्ड 45 निवासी आबिद पुत्र अब्दुला खत्री एवं इमरान पुत्र अब्दुल गनी हैं। उनके दो साथी गाड़ी के साथ भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि शनिवार को कुछ युवक निमेड़ा गांव से सड़क किनारे चर रही बकरियां पिकअप में डालकर रैवासा की तरफ ले आए। थोड़ी दूर आने के बाद गाड़ी को वापस पीछे लिया और कोटड़ा बालाजी के पास से और बकरियां गाड़ी में डाल ली। उन्हें ऐसा करते ग्रामीणों ने देख लिया और निजी गाड़ी से उनका पीछा किया। बाद में ग्रामीण किसी जानकार के कहने पर सीकर बकरा मंडी पहुंच गए। वहां उन्होंने अपनी बकरियां पहचान ली। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।