पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेयर मार्केट में मोबाइल ट्रेडिंग से जुड़ना रहेगा फायदेमंद

शेयर मार्केट में मोबाइल ट्रेडिंग से जुड़ना रहेगा फायदेमंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. भारतीयनिवेशक भी अब हाईटेक होने लगे हैं। कई निवेशक अब ट्रेड ऑर्डर देने के लिए ब्रोकर्स या रिलेशनशिप मैनेजर्स को कॉल नहीं करते, बल्कि स्मार्ट फोन से ऑर्डर प्लेस करने लगे हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी में लगातार सुधार आने से ब्रोकर्स भी ज्यादा से ज्यादा मोबाइल ट्रेडिंग एप्लीकेशंस लॉन्च करने लगे हैं। मोबाइल फोन के जरिए स्टॉक ट्रेडिंग का वॉल्यूम पिछले एक साल में डबल हो गया है। बीएसई पर पिछले महीने औसत मोबाइल ट्रेडिंग वॉल्यूम 439 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल अगस्त के 122.75 करोड़ रुपये से 257 पर्सेंट ज्यादा है। मोबाइल पर स्टॉक ट्रेडिंग करने वालों में ज्यादातर रिटेल इनवेस्टर्स हैं।

समयकी भी बचत : इंटरनेटऔर मोबाइल ट्रेडिंग एप्लीकेशंस बढ़ने से इनवेस्टर्स ब्रोकर्स या रिलेशनशिप मैनेजर्स पर डिपेंड होने के बजाय खुद ट्रेड ऑर्डर प्लेस करने लगे हैं। ब्रोकर्स बताते हैं कि डायरेक्ट ट्रेडिंग से इनवेस्टर्स के समय की बचत होती है।

कंज्यूमर कॉर्नर