पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसके अस्पताल में मरीज के साथ आई युवती से छेड़छाड़ की अफवाह

एसके अस्पताल में मरीज के साथ आई युवती से छेड़छाड़ की अफवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. एसकेअस्पताल में सुबह मरीज के साथ आई एक युवती से छेड़छाड़ की सूचना ने पुलिस अस्पताल प्रशासन की परेड करवा दी। सूत्रों के मुताबिक डिलीवरी के लिए एक महिला मातृ शिशु कल्याण केंद्र में भर्ती थी। उसके साथ आई एक युवती इधर-उधर चली गई। काफी देर उसे परिजन ढूंढ़ते रहे। जब नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को युवती कल्याण केंद्र के ही वार्ड में मिल गई। अफवाह फैली कि यहां तैनात एक नर्सिंगकर्मी ने उससे छेड़छाड़ की। पीएमओ डाॅ एसके शर्मा, महिला थाना प्रभारी शहर कोतवाल का कहना है कि पुलिस मौके पर गई। इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।