पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ कार्यालय में खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, कॉलेज ने मामला दर्ज कराया

छात्रसंघ कार्यालय में खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, कॉलेज ने मामला दर्ज कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल कॉलेज के लिए सभी एकजुट हों: बेनीवाल

सीकर. एसकेकॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय में खिड़की से पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई। हालांकि आग से सिर्फ थोड़ी सी दरी जली है। सोमवार को छात्रसंघ के उद‌्‌घाटन से पहले इस मामले को लेकर काफी हंगामा हो गया। काबिलेगौर है कि पिछले साल भी केरोसिन डालकर आग लगा दी गई थी। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मामले में एसएफआई ने विरोधी छात्र संगठनों पर आरोप जड़े हैं।

जानकारी के अनुसार, छात्रसंघ कार्यालय के पीछे की खिड़की से पेट्रोल छिड़कर आग लगाई गई है। सुबह जब चौकीदार पहुंचा तो कमरे से धुआं उठ रहा था। बाद में पुलिस को बुलाया गया। कॉलेज की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। असल में, कॉलेज के पीछे से दीवार से कूदकर आसानी से सकते हैं। इधर, एसएफआई के जिला सचिव सुभाष जाखड़ ने आग लगाने के पीछे विरोधी छात्र संगठनों का हाथ बताया है। जाखड़ का कहना है कि कुछ छात्र संगठन कॉलेज की ख्याति पर कालिख पोत रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में दोषियों को पकड़ा नहीं गया तो सीकर बंद किया जाएगा। इधर, कॉलेज प्राचार्य एचआर ईसरान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

सीकर. एसके कॉलेज में छात्रसंघ उद्‌घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्रा मंचस्थ अितथि। समारोह के दौरान कई छात्राओं ने सांस्कृितक प्रस्तुतियों को मोबाइल कैमरे में किया रिकॉर्ड। फोटो भास्कर

नगरसंवाददाता | सीकर

एसकेकॉलेज में छात्रसंघ उद्‌घाटन समारोह में सांस्कृतिक मंच से सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया गया। मुख्य अतिथि हेतराम बेनीवाल ने सीकर को मेडिकल कॉलेज से वंचित रखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर दी, लेकिन सीकर जैसे शिक्षा के गढ़ को वंचित कर दिया। सीकर में मेडिकल कॉलेज के लिए सभी को एसएफआई के साथ चलना होगा।

उन्होंने कहा-युवाओं को सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अमराराम ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों में एसएफआई को हराने के लिए ऐसा नेता मैदान में गए, जिन्होंने खुद प्राइमरी क्लास नहीं पढ़ी। लेकिन इससे भी छात्र भ्रमित नहीं हुए और एसएफआई काे जिताया। कॉलेज प्रिंसिप