पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारी सीजन में बाजार में धनवर्षा

त्योहारी सीजन में बाजार में धनवर्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़ रहा है एंटीक ज्वैलरी का क्रेज

सीजनशुरू होने के बाद से हर दिन ज्वैलरी का कारोबार बढ़ रहा है। सर्राफा कारोबारी शिवप्रसाद सोनी के अनुसार शादियों के लिए ज्वैलरी की बुकिंग और खरीदारी अभी से हो रही है। इन दिनों एंटीक ज्वैलरी की डिमांड बढ़ी हुई है। करीब सवा करोड़ रुपए का कारोबार हर दिन हो रहा है।

28 नवंबर से बजेंगी शहनाई

28नवंबर से शादियों की धूम शुरू हो जाएगी। पंडित नरेश जोशी के अनुसार दिसंबर में 2, 3, 6 सात तारीख का सावा है। कम सावों में ज्यादा शादियां होने की वजह से मैरिज गार्डन, टेंट, केटरिंग और वाहनों की बुकिंग को लेकर लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

मांके पांडाल की ओर कदम

शहरमें दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यहां नन्ही बालिकाओं की ओर से भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। शहर में सुभाष चौक, बजाज रोड, मोरारका बगीची, बांडियाबास, शीतला चौक, रामलीला मैदान आदि स्थानों पर पूजा महोत्सव हो रहे हैं।

विशेष कलर और मॉडल के लिए हर दिन 100 वाहनों की बुकिंग

शहरके एक दर्जन शोरूम से हर दिन करीब सौ दुपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीद हो रही है। राेज के कारोबार का आंकड़ा सवा दो करोड़ तक पहुंच रहा है। जामू मोटर्स के अनिल काबरा और टीवीएस के संजय कुमावत के अनुसार खास कलर और मॉडल को लेकर बुकिंग करवाई जा रही है। कंपनियां भी नए नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं।

स्मार्टफोनऔर टेबलेट की डिमांड

नएफीचर्स और वर्जन के साथ स्मार्टफोन और टेबलेट की डिमांड बढ़ रही है। कारोबारी योगेश गुप्ता के अनुसार नवरात्र में हर दिन इलेक्ट्रिक मार्केट में करीब सवा करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है।

सीकर. त्योहारीसीजन में बाजार में खरीदारी की रौनक है तो गलियां दुर्गा पूजा महोत्सवों से सजी हुई हैं। बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स, ज्वैलरी और व्हीकल की खरीदारी जोरों पर है। वहीं नवंबर के आखिरी में शुरू होने वाली शादियों की सीजन को लेकर बुकिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है।

एक ज्वैलरी शॉप पर खरीदारी करते हुए महिलाएं।