पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा इसी हफ्ते होगी

मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा इसी हफ्ते होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. जिलाभाजपा कार्यकारिणी में प्रमुख पदों और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी होने के बाद अब मोर्चा पदाधिकारियों के नामों को लेकर काम शुरू हो चुका है। इसी हफ्ते मोर्चों से जुड़े पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं जिला कार्यकारिणी में पांच पदाधिकारी, 18 कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, मजदूर मोर्चा, एसी मोर्चा, एसटी मोर्चा, महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पदाधिकारी बनने के लिए कार्यकर्ता दौड़ लगा रहे हैं। अपने समर्थकों को संगठन में प्रमुख जिम्मेदारी दिलाने के लिए वरिष्ठ नेता भी सिफारिश कर रहे हैं।

एकअक्टूबर को सफाई करेंगे भाजपाई : स्वच्छभारत अभियान के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता एक अक्टूबर को सफाई करेंगे। पहले यह कार्यक्रम दो अक्टूबर को था। प्रदेश मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद बदलाव किया गया है। जिलाध्यक्ष झाबरसिंह खर्रा ने बताया कि एक अक्टूबर को मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सफाई करेंगे। एमपी, एमएलए, प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।