पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प में सीकर ने मारी बाजी

एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प में सीकर ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. एसकेकॉलेज के एनसीसी टेक्निकल के कैडेट्स ने 3 से 12 सितंबर तक वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प झुंझुनूं में भाग लिया। जिसमें ड्रिल फायरिंग, क्रास कंट्री, मैप रीडिंग, कम्पास, हथियारों की जानकारी आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कैप्टन अशोक बुरड़क ने बताया कि कैम्प में 23 कैडेट्स ने भाग लिया और क्रास कंट्री, फायरिंग, ग्रुप डांस, ग्रुप सोंग, लाइन ले आउट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड्रिल वॉलीबॉल में दूसरे स्थान पर रहे सुवालाल को बेस्ट कैडेट्स चुना गया। पिंटू कुमार को क्रास कंट्री में गोल्ड मेडल अशोक काजला ने सोलो डांस में गोल्ड मेडल जीता।

पेंशनरसमाज की बैठक 15 को

सीकर.राजस्थानपेंशनर समाज जिला सीकर की मासिक बैठक 15 सितंबर को सुबह 11 बजे डाक बंगले में होगी। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पेंशनरों की 25 लंबित मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला मंत्री ओंकारसिंह नृसिंहपुरी ने बताया कि बैठक में जिलेभर से पेंशनर भाग लेंगे।