चुनाव संचालन समिति गठित
सीकर. मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में नगर परिषद चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। पार्टी के तहसील सचिव अब्दुल कुरैशी ने बताया कि बैठक किशन सिंह ढाका ट्रस्ट में आयोजित की गई। बैठक में 11 सदस्यों का चुनाव समिति में चयन किया गया। उन्होंने बताया कि माकपा की ओर से इस बार सभी 50 वार्ड से उम्मीदवार खड़ा करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमराराम, पूर्व सरपंच किशन लाल पारीक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।