गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
सीकर. संतउमाकांत महाराज के आह्वान पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर रैली निकाली गई। मगनसिंह ने बताया कि रैली घंटाघर, जाटिया बाजार, तापड़िया बगीची, सूरजपोल, देवीपुरा, कल्याण सर्किल से होती हुई ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान तक पहुंची। यहां सत्संग में पुष्करदत्त शर्मा ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के लिए प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखने की अपील की।