बैठक में हृदय रोग को लेकर चर्चा
सीकर. वरिष्ठनागरिक परिवार की बैठक रविवार को प्रहलाद पारीक की अध्यक्षता में काेर्ट परिसर में हुई। बैठक में वक्ताओं ने हृदय रोग से बचाव एवं सावधानियाें को लेकर सुझाव दिए। वहीं एक अक्टूबर को वृद्धजन दिवस मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अनंत राम पिलानियां, सुखदेव फगेडिया, मामराज सिंह, हरदयाल सिंह, रामदेव सिंह गढ़वाल आदि शामिल हुए।