पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीढि़यों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

सीढि़यों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. शहरमें नवलगढ़ रोड पर रविवार को मकान की सीढिय़ों को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी किया। दोनों पक्षों ने उद्योग नगर में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
पुलिस के मुताबिक यहां सुबोध स्कूल के पास रहने वाले महावीर और महिपाल के बीच विवाद है। एक पक्ष महावीर के पुत्र मोहनलाल ने रिपोर्ट दी है कि महिपाल व उसके साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही सीढिय़ों में तोड़फोड़ की। दूसरे पक्ष के महिपाल की पत्नी संतोष ने रिपोर्ट दी है कि इन्होंने उनके घर में पत्थर फेंके। जिससे उसके देवर बसंत को सिर में चोट लगी। पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।