आदित्य के शतक से सीकर मजबूत
कॉल्विनशील्ड क्रिकेट के प्लेट ग्रुप में आदित्य गढ़वाल (135) के शतक से सीकर ने भरतपुर के खिलाफ 8/345 रन बना पहली पारी में 191 रन की बढत ली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भरतपुर ने दूसरी पारी में 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। वहीं अर्जित गुप्ता के शतक (106*) की मदद से श्रीगंगानगर ने झालावाड़ के खिलाफ 4/325 रन बना लिए। जवाब में झालावाड़ ने 7/122 रन बना लिए थे।
जालौरके भव्य ने झटके 11 विकेट : भव्यअत्रे की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते जालौर की टीम अलवर पर हावी हो गई है। भव्य ने छह विकेट झटक अलवर की पहली पारी 180 रन पर ढेर कर दी। जवाब में जालौर ने 205 रन बनाए। अलवर ने दूसरी पारी में 121 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। इसमें पांच विकेट भव्य के नाम रहे।
उदयपुर-भीलवाड़ामैच ड्रॉ
एलीटग्रुप के अन्य मैचों में परिणाम नहीं निकल सका। इन मैचों में उदयपुर, बीकानेर और नागौर ने पहली पारी में बढ़त से तीन-तीन अंक हासिल किए। फरहान खान के शतक (125) से उदयपुर ने भीलवाड़ा के खिलाफ पहली पारी 9/540 रन पर घोषित की, तो मैच समाप्ति तक भीलवाड़ा ने दूसरी पारी में 7/246 रन बना लिए थे।
वहीं बीकानेर के 8/458 रन के जवाब में धौलपुर की पहली पारी 346 रन तक चली। बीकानेर के मधुर खत्री ने पांच विकेट लिए। खेल समाप्ति तक बीकानेर ने दूसरी पारी में 1/93 रन बनाए। एक अन्य मैच में नागौर की पहली पारी के 332 रन के जवाब में कोटा ने 322 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक नागौर ने अपनी दूसरी पारी में 2/214 रन का स्कोर खड़ा किया।
नरेंद्रपंवार की घातक गेंदबाजी से जोधपुर जीता
नरेंद्रपंवार (5/30) और नरेश भाटी (4/32) की घातक गेंदबाजी के सहारे जोधपुर ने प्लेट ग्रुप मुकाबले में पाली को 92 रन से मात दी। वहीं टोंक ने अजमेर को आठ विकेट से हराया। सुमित खत्री ने छह विकेट लिए। टोंक को जीतने के लिए 32 रन का आसान लक्ष्य मिला,जो उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
चित्तौड़गढ़ के सिद्धार्थ लोहिया (5/62) ने झुंझुनूं की पारी 203 रन पर समेट दी। जवाब में चित्तौड़गढ़ ने 2/96 रन बना लिए थे।
अर्जित गुप्ता
आदित्य गढ़वाल
मधुर खत्री
फरहान खान