- Hindi News
- श्रेष्ठता के लिए संस्कारों की शिक्षा जरूरी : शेखावत
श्रेष्ठता के लिए संस्कारों की शिक्षा जरूरी : शेखावत
श्रेष्ठता के लिए संस्कारों की शिक्षा जरूरी : शेखावत
सीकर.जोधपुरके भाजपा सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कारों की शिक्षा जरूरी है। वे मंगलवार को नाथावतपुरा स्थित दुर्गा महिला विकास संस्थान में बालिकाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि आप हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनें, तभी समाज राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। संस्थान के रतन सिंह नंगली ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व संस्थान की बालिकाओं ने सांसद शेखावत का तिलकार्चन कर स्वागत किया। इस दौरान बाबूसिंह बाजौर, महेंद्र सिंह सरवड़ी, जितेंद्र सिंह कारंगा, बिशन सिंह अलोदा राजवीर सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।