पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपके गांव शहर की बिजली कब कटेगी, ऑनलाइन जान सकेंगे

आपके गांव-शहर की बिजली कब कटेगी, ऑनलाइन जान सकेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपकेगांव-शहर में बिजली कटौती कब होगी। यह जानने के लिए सिर्फ एक क्लिक करना होगा। बिजली कंपनियों ने बिजली कटौती की जानकारी ऑनलाइन देने का फैसला किया है।

बहुत जल्द बिजली कंपनियों की वेबसाइट bijaliaajtak.com पर पूरी जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी। बिजली कटौती से लेकर बिजली की खरीद किस कीमत पर की जा रही है, यह भी पता लगा सकेंगे। वेबसाइट पर यह जानकारी भी होगी कि बिजली की राज्य में क्या स्थिति चल रही है। फिलहाल वेबसाइट पर काम चल रहा है।

डिस्कॉंम चेयरमैन आरजी गुप्ता ने बताया- bijaliaajtak.com bijaliaajtak.in दोनों डोमेन नेम रजिस्टर करा लिए हैं। इन पर काम चल रहा है।

वेबसाइटपर यह जानकारी भी होगी : बिलवितरण की स्थिति, स्थानीय अधिकारियों के नंबर, उपभोक्ताओं से जुड़े नए ऑर्डर, डिस्कॉम के टोल फ्री नंबर भी वेबसाइट पर मिल सकेंगे।

उपभोक्ताओंके लिए कैलकुलेटर भी होगा : वेबसाइटपर उपभोक्ताओं के काम का एक कैलकुलेटर भी होगा। इसमें सिर्फ यूनिट डालकर यह देख सकेंगे कि कितनी यूनिट खर्च पर कितने रुपए का मिल आएगा।