- Hindi News
- जनप्रतिनिधियों के पत्र पर अफसरों को 30 दिन में करनी होगी कार्रवाई
जनप्रतिनिधियों के पत्र पर अफसरों को 30 दिन में करनी होगी कार्रवाई
सीकर. अधिकारियोंको 30 दिन में बताना होगा कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर उन्होंने क्या कार्रवाई की। इसके लिए कलेक्टर एसएस सोहता ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश हैं। निर्देशों में प्रशासनिक सुधार विभाग के पत्र भी हवाला भी दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि सांसद, विधायक जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले पत्रों की पावती उन पर की गई कार्रवाई से समय पर अवगत कराया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए भी कहा गया है। यदि कोई मामला निपटा पाने का कारण विशेष परिस्थिति हो तो इसके बारे में भी जनप्रतिनिधियों को बताया जाए। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों के निस्तारण की मासिक सूचना निर्धारित प्रपत्र में सक्षम अधिकारी द्वारा स्वयं के हस्ताक्षर से प्रत्येक माह की दस तारीख तक संबंधित विभाग को प्रस्तुत भी करनी होगी।