पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराटे प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

कराटे प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. संस्कारइंटरनेशनल स्कूल सीकर में कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का शनिवार को सम्मान किया गया। प्रतियोगिता ओकिनावान शोरीन रियु कराटे डू इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मिडिल ईस्ट एंड साउथ एशिया संस्था की ओर से आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने कोच महेंद्र जाखड़ की मौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया। विजेता छात्रों को बैल्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

स्वामीकेशवानंद पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

सीकर.भढाढ़रस्थित स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को स्वामी केशवानंद की 43वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। संस्था के चेयरमैन जोरसिंह ढाका निदेशक रामनिवास ढाका ने स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रामनिवास ढाका ने स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला। इन्होंने बताया कि स्वामी गरीब परिवार से थे,लेकिन कठिन परिश्रम से राज्य सभा तक पहुंचे। इनके नाम से डाक टिकट भी जारी हुआ। ढाका ने बच्चों से स्वामी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर कौशिक ने भी स्वामी से जुड़ी कई रोचक जानकारी छात्रों को दी। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, सह निदेशक गोपाल सिंह, प्रशासक गोपाल ख्यालिया, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य महेश कुमावत, डिग्री कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर, सुनिल कल्याण, चन्द्र शेखर मिश्रा, राजेन्द्र शेखावत आदि मौजूद थे।