- Hindi News
- जिले में कई स्थानों पर देर शाम फुहारों ने िभगोया
जिले में कई स्थानों पर देर शाम फुहारों ने िभगोया
सीकर. शेखावाटीमें शनिवार को दोपहर बाद कई स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। चूरू मुख्यालय पर आधे घंटे तक अंधड़ के साथ हुई तेज बारिश में बिजली के पोल पेड़ उखड़ गए। जिससे देर शाम तक बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई रही। झुंझुनूं मुख्यालय पर 28 एमएम मलसीसर में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सीकर के दादिया इलाके में भी शाम को तेज बारिश हुई। वहीं बगड़, उदयपुरवाटी सहित कई स्थानों पर फुहारों ने भिगोया। बारिश के साथ नमी बढ़ने से तापमान में भी मामूली गिरावट रही। चूरू में अधिकतम 35.0 न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 35.8 न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।
सीकर शहर में दिनभर रही बादलों की आवाजाही।