पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला से मारपीट, अस्पताल में भर्ती

महिला से मारपीट, अस्पताल में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. देवगढ़स्थित चौहानों की ढाणी में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर अवस्था में महिला को एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांवली चौकी इंचार्ज शिवराज सिंह ने बताया कि महिला के पति मूल सिंह ने रिपोर्ट दी है कि उसकी प|ी पिंकी के साथ गांव के ही चरण सिंह जगदीश सिंह ने मारपीट की है। मारपीट के दौरान आरोपी उसकी प|ी के गले से सोने की चेन मंगलसूत्र भी निकाल ले गए। मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुआवजेनिष्पक्ष जांच की मांग

सीकर.राजस्थानब्राह्मण महासभा, युवा प्रकोष्ठ तहसील दांतारामगढ़ ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक जयपुर से दांतारामगढ़ थाने में हुई शंकर लाल की मौत की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि शंकरलाल गरीब परिवार से था और अकेले कमाने वाला था। जिसकी मौत से परिवार पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में राज्य सरकार से 25 लाख रुपये की सहायता दिलाने की मांग की।

एबीवीपीने की आतिशबाजी

सीकर.एबीवीपीके कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को एबीवीपी का पूरा पैनल विजयी होने पर जाटिया बाजार में आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर शैलेश, सुमित, शिवराज बुरड़क, केशव धाबाई, नीतेश सैनी, राहुल पारीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।