पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस जवाबदेह समिति के प्रमुख की जनसुनवाई आज

पुलिस जवाबदेह समिति के प्रमुख की जनसुनवाई आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस जवाबदेह समिति के प्रमुख की जनसुनवाई आज

सीकर.राजस्थानराज्य पुलिस जवाबदेह समिति के चेयरमैन जस्टिस भंवरु खां मंगलवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। दोपहर 1 बजे से आयोजित जन सुनवाई में पुलिस से प्रताड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत दे सकते हैं। जस्टिस खां रात्रि विश्राम सालासर में करेंगे।

मुख्यसड़कों पर स्थित घरों का एक जैसा होगा रंग

सीकर.शहरके सौंदर्यीकरण के लिए शहर की मुख्य सड़कों पर स्थित घरों की दीवारों पर एक जैसा रंग कराने की योजना है। सोमवार को हुई साप्ताहिक बैठक में इस पर चर्चा की गई। कलेक्टर एसएस सोहता ने अभियान के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं नागरिकों से आगे आने का आह्वान किया।

तापमानगिरा, रात को महसूस होने लगी सर्दी

सीकर.शेखावाटीमें सोमवार को दोपहर के समय तेज धूप की वजह से गर्मी का असर बढ़ गया। वहीं रात को हल्की ठंड रही। चूरू में अधिकतम 37.8 न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम 38.0 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री था।