- Hindi News
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट आज सीकर में
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट आज सीकर में
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट आज सीकर में
सीकर.कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट मंगलवार को सीकर आएंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद विधायक नारायणसिंह के जयपुर रोड स्थित फार्म हाउस पर होने वाले निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने बताया कि उनका करीब एक घंटे तक सीकर में प्रवास रहेगा।
अस्पतालोंका समय कल से बदलेगा
सीकर.एसकेअस्पताल, सिटी डिस्पेंसरी नंबर एक दो तथा जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी में रोगियों को देखने का समय बुधवार से बदलेगा। पीएमओ डाॅ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से एक बजे तक तथा शाम चार बजे से छह बजे तक आउटडोर रहेगा। राजपत्रित अवकाश रविवार को सुबह नौ से 11 बजे तक रोगियों की जांच होगी। फिलहाल आउटडोर का समय सुबह आठ से 12 शाम पांच से सात बजे तक है।