- Hindi News
- स्काउट और गाइड स्टूडेंट्स शिविर का शुभारंभ
स्काउट और गाइड स्टूडेंट्स शिविर का शुभारंभ
सीकर. राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सीकर शिवसिंहपुरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पिपराली के वैदिक आश्रम में शिविर का उद्घाटन आश्रम मंत्री बीरबलसिंह ने किया। बीरबलसिंह ने स्काउट्स गाइड के स्टूडेंट्स से संस्कारवान बनने का आह्वान किया। शिविर संचालक केशरदेव ने अतिथियों का स्वागत किया। पांच दिवसीय शिविर में 175 स्काउट्स गाइड स्टूडेंट्स को दिशा ज्ञान, शिविर कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में पुरुषोत्तम सोनी, केशरदेव, बनवारी लाल, प्रेमसिंह, किशन लाल, महेंद्र कुमार सहित कई दक्ष प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे।