पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक से बदलेगा अस्पतालों का समय

एक से बदलेगा अस्पतालों का समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. प्रदेश के सरकारी अस्पतालों का एक अक्टूबर से समय बदल जाएगा। मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों का समय सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक का रहेगा। यह समय एक अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
जिला सेटेलाइट अस्पताल दो पारियों में संचालित होगा। बदलाव के बाद एसके अस्पताल का आउटडोर सुबह नौ बजे से चलेगा। प्रथम पारी सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पारी शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा। राजपत्रित अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे का रहेगा। यह बदलाव हर साल सर्दियों के कारण किया जाता है। कस्बों के अस्पतालों का समय भी जिला अस्पताल के जैसा ही होगा।