पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैद्या यामिनी को आज मिलेगी मां की गोद

वैद्या यामिनी को आज मिलेगी मां की गोद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पालवासरोड पर 10 फरवरी को लावारिस हालत में मिली वैद्या जून में मिली यामिनी को गोद देने के लिए दत्तक ग्रहण कमेटी की बैठक सोमवार को होगी। समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर गार्गी शर्मा बताया कि दोपहर तीन बजे जिला परिषद एसीईओ के चैंबर में बैठक होगी। जिसमें दोनों बच्चियों को गोद दिया जाना प्रस्तावित है।

आठवींबोर्ड: स्टूडेंट्स को जल्द मिलेंगे सर्टिफिकेट

सीकर.राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली बार आयोजित की गई 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के प्रमाण-पत्र जल्द ही विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे। ये प्रमाण-पत्र शनिवार को बोर्ड पहुंच गए। बोर्ड अब जिलेवार अलग-अलग छंटनी कराकर बंडल तैयार कराएगा। बोर्ड प्रबंधन डाइटों के माध्यमों से ही प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को पहुंचाएगा।

इग्नूमें शुरू होगा एमए ट्रांसलेशन स्टडी कोर्स

सीकर.इंदिरागांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नए शैक्षणिक सत्र-2015 से एमए इन ट्रांसलेशन स्टडीज (मेट्स) कोर्स शुरू हो रहा है। इग्नू के सभी 46 सेंटर्स पर यह कोर्स एक साथ शुरू होगा। किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन कर चुके स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं। मेट्स प्रोग्राम 64 क्रेडिट का कोर्स होगा। 4-4 क्रेडिट के 12 कोर्स के साथ ही सैकंड ईयर में 16 क्रेडिट होंगे। फीस 9 हजार रुपए होगी। देश में ट्रांसलेशन एक्सपर्ट्स और ट्रांसलेशन में रिसर्च को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स शुरू किया जा रहा है।

सीकर. लाइनोंकी मरम्मत को लेकर सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। पावर हाउस से देवीपुरा रोड, तहसीलदार का कुअां, मोहल्ला बिसायतियान, बजरंग कांटा के आसपास, 33 केवी जीएसएस, गांधीनगर से लसाडियों का मोहल्ला, मीणों का मोहल्ला, होम्योपैथिक अस्पताल के आसपास, सालासर स्टैंड से आमली रोड, बांडिया बास, चांदपोल गेट, नानी गेट धोद रोड आनंद नगर में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती रहेगी।