पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटर खराब है तो पर्ची चिपका लीजिए, कहीं विजिलेंस भर दे वीसीआर

मीटर खराब है तो पर्ची चिपका लीजिए, कहीं विजिलेंस भर दे वीसीआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. अगर आपका बिजली मीटर खराब या बंद है तो सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि अजमेर डिस्कॉम की विजिलेंस टीम बिजली चोरी का मामला मानते हुए वीसीआर भर सकती है। इससे बचने के लिए मीटर के नीचे आपको एक छोटी से पर्ची चिपकानी होगी, जो बिजली निगम में मीटर बदलने के लिए दिए गए चार्ज के बदले दी जाती है।
निगम के पास फिलहाल बिजली मीटर की कमी चल रही है। हाल यह है जिले में करीब आठ हजार उपभोक्ताओं के मीटर खराब हैं या फिर बंद हैं। बिजली मीटर की कमी के कारण निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं को कुछ इसी तरह के सुझाव रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर खराब या बंद होने के कारण एवरेज बिल भी मिल रहे हैं। वहीं अधिकारी मीटर के नीचे पर्ची चिपकाने के तर्क दे रहे हैं।

मीटर : 8 हजार की जरूरत

निगम को हर महीने आठ हजार बिजली मीटर की जरूरत है, लेकिन अभी 4000 से 5000 ही मिल रहे हैं। ऐसे में दिवाली पर नए कनेक्शन की उम्मीद लगाए बैठे उपभोक्ताओं को झटका भी लग सकता है। वहीं खराब मीटर की भी कई शिकायतें रही हैं।

शिकायत: हर दिन 200 मिल रही

डिस्कॉम के ऑफिस में 100 से 200 उपभोक्ता मीटर खराब होने की शिकायत कर रहे हैं। उपभोक्ता का कहना है कि मीटर बंद होने के कारण ज्यादा राशि के बिल भेजे जा रहे हैं। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।

जवाब: सोमवार तक आएंगे मीटर

बिजली निगम के एसई एके गुप्ता ने बताया कि कुछ मीटर सोमवार तक जाएंगे। इसके बाद पहली प्राथमिकता उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी, जिनके मीटर जले हुए हैं। सभी खराब मीटर जल्द से जल्द बदलने का प्रयास किया जा रहा है।