पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले चार माह में सावों के केवल पांच दिन

अगले चार माह में सावों के केवल पांच दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगले चार माह में सावों के केवल पांच दिन

सीकर. इसबार अक्टूबर से जनवरी तक के चार महीने में केवल पांच दिन ही सावों का योग रहेगा। इस दौरान शुक्र का तारा अस्त रहेगा, शास्त्रों में मान्यता के अनुसार ऐसे में शादियों का याेग नहीं रहता है। 10 अक्टूबर को शुक्र का तारा अस्त हो जाएगा। वैवाहिक सुख का दाता शुक्र है। शास्त्रों की मान्यतानुसार शुक्र अस्त होने पर वैवाहिक कार्यक्रम वर्जित रहते हैं। शुक्र पुन: 23 नवंबर को उदित होगा, हालांकि इस दौरान 3 नवंबर को तुलसी विवाह 6 को देव दिवाली होने से इस दिन अबूझ सावों के योग पर लोग विवाह आयोजन करते हैं।