पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में नदारद मिले दो पशुचिकित्सक सहित छह कर्मचारी

निरीक्षण में नदारद मिले दो पशुचिकित्सक सहित छह कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरीक्षण में नदारद मिले दो पशुचिकित्सक सहित छह कर्मचारी

सीकर.औचकनिरीक्षण में रविवार को पशुपालन विभाग के दो डॉक्टरों सहित छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। दफ्तर का समय होने के 15 मिनट बाद भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने विभाग के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई की अनुंशसा की।

एसडीएम सुबह नौ बजे पशुपालन विभाग में टीम के साथ सफाई अभियान की जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में नौ में से तीन कर्मचारी ही मिले। दो डॉक्टर, दो कंपाउंडर दो सहायक कर्मचारी दफ्तर नहीं आए थे। एसडीएम ने करीब 15 मिनट तक डाॅ. विरेंद्र वर्मा, डाॅ. महेश मीणा, पशुधन सहायक ओमप्रकाश कोमल तथा सहायक कर्मचारी सुमन सिंह जगदीश प्रसाद का दफ्तर आने का इंतजार किया। 15 मिनट बाद भी नहीं पहुंचे तो उपस्थिति रजिस्टर में संबंधित कर्मचारियों के नाम पर नोट लगा दिया। पहलेभी मिले थे अनुपस्थित : कुछकर्मचारी तीन माह पहले एडीएम के औचक निरीक्षण में भी अनुपस्थित पाए गए थे।