सीकर ने जैसलमेर को दी मात
38वींराजस्थान राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष महिला) के दूसरे दिन अंतिम लीग मैचों के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय हो गए। जयपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर बीकानेर दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। हनुमानगढ़ में चल रहे इस टूर्नामेंट में सोमवार को पुरुष वर्ग के मैच में जयपुर ने बारां को 11-2 से हराया। वहीं महिला वर्ग में जयपुर ने बारां को ही 9-0 से शिकस्त दी।
पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में श्रीगंगानगर ने भरतपुर को 10-0 से, सीकर ने जैसलमेर को 9-1 से, अलवर ने झुंझुनूं को 10-1 से, उदयपुर ने भरतपुर को 14-3 से, करौली ने भरतपुर को 7-2 से हनुमानगढ़ ने टोंक को 13-3 से हराया।
महिला वर्ग में हनुमानगढ़ ने उदयपुर को 4-0 से, बारां ने टोंक को 5-1 से जैसलमेर को 3-1 से, सीकर ने उदयपुर को 21-3 से महिला एकेडमी जयपुर ने करौली को 14-3, अजमेर को 13-2 से, डूंगरपुर को 10-0 से तथा भीलवाड़ा को 12-4 से हराया।
राज्यतैराकी टीम के लिए ट्रायल 27 को : कोलकातामें 12 से 16 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय सीनियर तैराकी की िवभिन्न इवेंट्स के लिए राज्य टीम का चयन 27 सितंबर को किया जाएगा। राजस्थान िवश्वविद्यालय के स्वीमिंग पूल में इसके िलए चयन ट्रायल आयोिजत होगी।
हनुमानगढ़ के िखलाफ अंक बनाने के प्रयास में उदयपुर की िखलाड़ी।