- Hindi News
- पिता ने इस्तगासे के जरिए बेटे पर कराया मुकदमा
पिता ने इस्तगासे के जरिए बेटे पर कराया मुकदमा
पिता ने इस्तगासे के जरिए बेटे पर कराया मुकदमा
सीकर.फर्जीदस्तावेज पेश कर पेंशन उठाने के मामले में एक पिता ने अपने बेटे के खिलाफ कोर्ट इस्तगासे के जरिए उद्योग नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में दूजोद निवासी प्रहलाद सिंह ने अपने बेटे महेंद्र पर आरोप लगाए हैं कि उसने वृद्ध पेंशन उठाने के लिए अपनी उम्र 60 वर्ष बताई है। जबकि स्कूल रिकार्ड के आधार पर इसकी उम्र अभी 46 साल ही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त दस्तावेजों के सहारे कई बार पेंशन के मनीआर्डर प्राप्त कर चुका है।