पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी ने गौराण के इस्तीफे के बाद पटाखे फोड़े

एबीवीपी ने गौराण के इस्तीफे के बाद पटाखे फोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. आरपीएससीअध्यक्ष हबीब खान गौराण के इस्तीफे पर एबीवीपी ने सोमवार को पटाखे फोड़ मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इससे पहले दिनभर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर डाक बंगला पर गौराण को पद हटाने की मांग को लेकर धरना दिया गया। संगठन ने कहा कि गौराण के कार्यकाल में आरपीएससी में धांधली हुई। कई परीक्षाओं पर सवाल खड़े हुए। बेरोजगारों के साथ मजाक किया जाता रहा। गौराण के इस्तीफे के बाद संगठन ने खुशी मनाई। इस दौरान नगर मंत्री सुमित जोशी, मुकेश ओला, जितेंद्रसिंह, कानाराम जाट, प्रदीप गुर्जर, मोहन गुर्जर, हिम्मतसिंह, विकास गढ़वाल, यशपालसिंह, सुनील जांगिड़ राहुल पारीक आदि मौजूद थे।