पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिरिक्त निदेशक ने लगाई पशु चिकित्सकों को फटकार

अतिरिक्त निदेशक ने लगाई पशु चिकित्सकों को फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पशुपालनविभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ शैलेष शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने राष्ट्रीय पशु बीमारी नियंत्रण योजना के नोडल अधिकारियों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है। सीकर में मीटिंग लेने आए निदेशक को पता चला कि तीन साल पहले शुरू हुई योजना के सिस्टम के बारे में नोडल अधिकारियों को जानकारी ही नहीं है। इसलिए नोडल अधिकारियों को नियमित फॉलोअप करने की हिदायत दी। रिपोर्ट नहीं भेजने वाले पशु चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी दिए। उन्होंने बधियाकरण, टीकाकरण पशुचिकित्सा शिविरों की जानकारी ली। बैठक में संयुक्त निदेशक डाॅ जीएल लूणिया, उपनिदेशक डाॅ. जेपी यादव डाॅ. रसीद अहमद आदि शामिल हुए।