आवासीय खेल प्रशिक्षण के लिए चयन 17 से
आवासीय खेल प्रशिक्षण के लिए चयन 17 से
सीकर.अलवरखेल प्रशिक्षण केन्द्र में आवासीय प्रशिक्षण के लिए बालकों की चयन प्रक्रिया 17 से 18 सितंबर को अलवर में होगी। सहायक निदेशक राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्यस्तर पर एकल खेल प्रतियोगिता एवं शिक्षा विभाग, पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया होनी चाहिए।
स्कॉलरशिपकी तिथि बढ़ी
सीकर.अल्पसंख्यकसमुदाय के विद्यार्थियों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप के आवेदन की तिथि अब 30 सितंबर कर दी गई है। पूर्व में जारी की गई अंतिम तिथि सोमवार को पूरी हो रही थी। दोनों स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। अब विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पोस्टमैट्रिक के लिए 10 अक्टूबर मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप के लिए 15 नवंबर तक नवीनीकरण कराया जा सकेगा।