पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक से लौट रही दसवीं की छात्रा से ज्यादती

बैंक से लौट रही दसवीं की छात्रा से ज्यादती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रलावतागांव की दसवीं की छात्रा से ज्यादती का मामला सामने आया है। छात्रा सोमवार को रैवासा स्थित बैंक से छात्रवृत्ति के पैसे निकालने गई थी। उसका आरोप है कि दो युवक उसे अगवा कर ले गए। उनका एक साथी रास्ते में मिल गया था। उसने उसके साथ ज्यादती की। छात्रा को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रलावता गांव की युवती को मंगलवार को परिजन एसके अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने पुलिस को उसके साथ ज्यादती की सूचना दी। सूचना पर डीएसपी सुमित कुमार थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उसके बयान लिए। उसने पुलिस को बताया कि वह छात्रवृत्ति के पैसे लेने के लिए रैवासा स्थित बैंक में गई थी। वहां से लौटते वक्त उसे अखैपुरा निवासी जितेंद्र सुनील मिल गए। उन्होंने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया। उसके बाद उसे छोड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनके पीछे दो तीन युवक बाइक लेकर गए। वह एक जगह बाइक से उतरी तो उन्होंने घेर लिया। उन युवकों ने उनके साथ मारपीट की तो सुनील जितेंद्र भाग गए। उसके बाद उन्होंने उससे भी मारपीट की और सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर एक युवक ने उसके साथ ज्यादती की। घर जाते ही वह बेहोश हो गई। मंगलवार को उसने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से उसका मेडिकल मुआयना करवाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। जिस युवक ने ज्यादती की उसका नाम युवती नहीं जानती है। उसने पुलिस को बताया कि वह पानी का टैंकर चलाता है और निमेड़ा का रहने वाला है।

एसके अस्पताल में मामले को लेकर चर्चा करती पुलिस।

पुलिस इन िबंदुओं पर कर रही है जांच

पुलिसका कहना है कि घटना सोमवार दोपहर की बताई गई है, जबकि परिजनों ने मंगलवार शाम अस्पताल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है। वहीं परिजन यह भी बता रहे हैं उन्हें सोमवार को ही पूरी कहानी पता चल गई थी। पुलिस के सामने कोई पुराना विवाद भी आया है। इस वजह से भी मामला संदिग्ध माना जा रहा है। उसने पहले पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ ज्यादती की, जबकि बयानों में एक ही युवक का नाम बताया है।

^बयानलेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बोर्ड से मेडिकल मुआयना करवाया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी हकीकत सामने आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हैदरअली जैदी, एसपी