अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा
सीकर. कोछोरगांव के ग्रामीणों ने सरपंच बिदामी देवी के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव की चारागाह भूमि पर भूमाफिया ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया है। साथ ही अवैध खनन कर सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की मांग की है।