गौरव सैनिक समस्या समाधान कल
सीकर. गौरवसैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे रेलवे सामुदायिक भवन में शिविर लगेगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर जी सुखराम ने बताया कि इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी समस्याओं का समाधान करेंगे। वहीं कॅरिअर मार्गदर्शन देंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगेगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा रोगों के साथ आंखों की जांच की जाएगी।